नगड़ी में चाचा भतीजा डबल मर्डर मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Core News

ब्यूरो, रांची।

राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कतरपा गांव में बीती रात गोली लगने से दो लोगों की हत्या हो गई है। गोली लगकर मौत होनेवालों में स्थानीय निवासी बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप के नाम शामिल हैं। दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा लगते थे। मजदूरी का काम कर किसी तरह आजीविका चलाते थे।
जानकारी के अनुसार गोलीबारी से घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए रिम्स पहुंचाया गया था। लेकिन इलाज के क्रम में ही दोनों की मौत हो गई।

उधर नगड़ी में रात हुई डबल मर्डर मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में उबाल है।
आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने मुरगु मांडर सड़क मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया है। दोनों तरफ से आने जानेवाली वाहनों जाम में फंसे हैं। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं है। लोग हत्यारे को पकड़ने की मांग पर अड़े है।

Leave a Comment