सचिवालय संरचना पर जल्द दिखेंगे बदलाव, सीएम हेमंत सोरेन ने दी स्वीकृति

Core News

Updated on:

रांची। झारखंड में हेमंत हेमंत सोरेन सरकार के नई नीति के तहत अब झारखंड सचिवालय की संरचना को बदलाव करेगी। इसके लिए जल्द विभागीय कार्रवाई शुरू होगी।

इसके साथ ही सचिवालय में कार्यरत कर्मियों का अनुपात 02:01 से बढ़ाकर 4:1 किया जाएगा ताकि काम करने में आसानी होगी।

क्या है वर्तमान की स्थिति :

वर्तमान में झारखंड सरकार का सचिवालय में दो सहायक प्रशाखा पदाधिकारी एक शाखा पदाधिकारी के अधीन काम करते हैं।
सचिवालय सेवा के सहायक पदाधिकारी, प्रशाखा पदाधिकारी व संयुक्त सचिन रैंक वाले पदाधिकारी इसी अनुपात में कार्यरत है।

कार्मिक विभाग ने सचिवालय सेवा के कार्य पदाधिकारीयों के अनुपात में बदलाव संबंधित प्रस्ताव तैयार किया है।
प्रस्ताव के आलोक में एक प्रशाखा पदाधिकारी के अधीन चार सहायक प्रशासन पदाधिकारी को लाने की बातें शामिल है।
उधर विभागीय मंत्री के रूप में कार्यरत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाकायदा प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दे दी है। जल्द ही कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद सोरेन सरकार की कैबिनेट इसपर मुहर लगाएगी।

क्यों पड़ेगी कर्मियों की प्रोन्नति पर असर :

उधर झारखण्ड सचिवालय में फिलहाल 2375 कर्मचारी कार्यरत है। इसमें सहायक विशाखा पदाधिकारी के 1313, प्रशाखा पदाधिकारी के 657, अवर सचिव के 328, उप सचिव के 54 और संयुक्त सचिव के 23 पद मौजूद है।
पदों का अनुपात 2:1 है। सचिवालय सेवा के पदों को प्रोन्नति के माध्यम से भरा जाता है। पदों के अनुपात में बदलाव का असर कर्मियों की प्रोन्नति पर पड़ सकता है।

Leave a Comment