कांग्रेस ने 450 रुपए में गैस सिलेंडर–मुफ्त बिजली देने के चुनावी वादों से मारी पलटी, भाजपा ने साधा निशाना कहा धोखा देना कांग्रेस–झामुमो की पुरानी आदत!

Core News


स्टेट ब्यूरो, रांची/झारखण्ड।

कांग्रेस द्वारा झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2024 में आमजनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर और 250 यूनिट बिजली बिल माफ करने के बाबत की गई चुनावी घोषणा पर फिलहाल कोई अमल नहीं होगा।


गैस सिलेंडर और बिजली बिल माफ करने के बाबत पूछे सवाल पर झारखण्ड के वित्त मंत्री सह कांग्रेस विधायक राधा कृष्ण किशोर ने स्पष्ट तौर पर मीडिया से ही पूछा आखिर यह किसकी घोषणा थी? इसके बाद उन्होंने कहा यह इंडिया गठबंधन की राजनीतिक दल कांग्रेस पार्टी की घोषणा थी। और वे खुद कांग्रेस पार्टी का ही एक सदस्य हैं।

उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दल को इस बात की स्वतंत्रता होती है कि वह अपने उद्देश्यों और योजनाओं के बारे में बातें रखें। लेकिन जबतक इंडिया गठबंधन के प्लेटफार्म पर डिसाइड नहीं होता है। तबतक यह नहीं कर सकते कि इंडिया गठबंधन का एश्योरेंस था। मंत्री के इस बयान ने एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। विपक्ष ने इस पर निशाना साधा है।

उधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि कांग्रेस और इंडिया गंठबंधन ने राज्यवासियों को धोखे में रखकर अपनी लुल्ली चुप्पी बातों में फंसाया। और वोट लेने का काम किया है। लेकिन झूठ का सहारा ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकता इसलिए इनकी कलई खुल रही है। उन्होंने कहा कि जनता के साथ धोखेबाजी करना कांग्रेस की पुरानी फितरत है। इसलिए ठगबंधन के हेमन्त सरकार में शामिल वित्तमंत्री सह कांग्रेस के वरिष्ठ लीडर और झामुमो दोनों ने 450 रुपए में गैस सिलिंडर देने के वादे को अब नकार रही है।

Leave a Comment