राजधानी में दिनदहाड़े फायरिंग, 61 घंटे बीतने के बादभी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से फरार

Core News

रांची/रातू : झारखण्ड की राजधानी रांची में क्राइम का ग्राफ नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा। रातु थाना क्षेत्र अंतर्गत चटकपुर गांव में शुक्रवार को अज्ञात अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। दिनदहाड़े ज्वेलरी व्यवसाई अमन बर्मन को आरोपियों ने गोली मारकर फरार हो गए। घटना एक 61 घंटा बीतने के बाद भी रांची पुलिस को मामले में अबतक कुछ भी हाथ नहीं लगा। गोली दागने वाले अपराधी अबभी फरार है।

अपराधी घटना अंजाम देकर होते हैं फरार पुलिस रहती है खामोश :

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यहां इस तरह की वारदात को अंजाम देकर अपराधी पुलिस से चोर पुलिस का दमन खेलते हैं। अक्सर पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते है। लेकिन पुलिस के पास हाथ मलने के सिवाय दूसरा कोई चारा नहीं दिखता।
चटकपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष विक्की लोहरा ने बताया कि यहां अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। कई बार प्रशासन को टीओपी बनाने का प्रस्ताव रखा गया लेकिन आमजनों की समस्याओं से सरकार को कोई लेना देना नहीं है।

लोकसभा चुनाव ड्यूटी की तर्ज पर फिर से तैनाती की जाए पुलिस बल के जवानों को :

स्थानीय निवासी राजदीप पांडे, राम अवतार साहू, अनुज कुमार समेत अन्य कई लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधी हावी है। लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान जिस तरह से यहां पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। यदि वह व्यवस्था अभी बरकरार कर दी जाए तो शायद यहां पर अपराधियों का मनोबल टूटेगा।

हाल में भूपल साव की गला रेतकर कर दी थी हत्या :

ग्रामीण ने यह भी बताया कि हाल ही में भूपल साव नाम के एक दुकानदार की सरेआम गला काटकर हत्या कर दी गई थी। उस समय भी भय का माहौल देखने को मिला था। और अब गोलीबारी से लोग काफी दहशत में है।

Leave a Comment