राजधानी रांची के सबसे अधिक ठंड क्षेत्र माने जानेवाला कांके रांची क्षेत्र के आसपास शनिवार को ठिठुरन बढ़ गई है। यह आलम प्रदेश के खलारी कोयलांचल समेत अन्य हिस्सों में भी देखे जा रहे हैं। सबसे ज्यादा पर प्रभावित उन छोटे बच्चों को भुगतना पड़ था है। जिन्हें ठिठुरते हुए सुबह स्कूल जाना पड़ता है।
स्टेट ब्यूरो, रांची।

सुबह साढ़े सात बजे तक आसमान से लेकर जमीन तक चारों तरफ घने कोहरे छाया रहा। बढ़ते ठंड के कारण जनजीवन अस्त व्यस्थ हो गया है। खराब मौसम के बीच लोगों को दैनिक कार्य करना पड़ रहा है। छोटे छोटे बच्चों को स्कूल आवाजाही करना पड़ रहा है।

खलारी क्षेत्र में सुबह सात बजे तक विजिबिलिटी महज कुछ मीटर की रही। सामने से कुछ भी नहीं दिख रहा था। कनकनी और ठंड से लोग परेशान है।

कहां कितना तापमान :
पर्यावरण विद के अनुसार कांके आसपास के क्षेत्रों में अगले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं खलारी मौकलुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। रैन फॉल 0.0 एमएम और वायु की गति (Wind speed) 2.4 kmph रहा। ऐसे में लोग लगातार अलाव का सहारा लेने को मजबूर है।