एक लिंक, एक क्लिक… और खाते से उड़ गए ₹1 lakh से भी अधिक राशि, लेकिन अपराधी ने एक गलती कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Core News

Jharkhand || रांची साइबर थाना की तेज़ कार्रवाई में 24 घंटे के भीतर एक साइबर ठग को गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार आरोपी का नाम अजय कुमार है और वह देवघर जिले का रहने वाला है।

उसके पास से ठगी की रकम से खरीदे गए सामान डेढ़ टन का एसी, सैमसंग का फ्रिज और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 28 मई को कोकर, रांची निवासी सूरज साहेब ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया कि 20 मई को सूरज साहेब को व्हाट्सएप पर आरबीएल क्रेडिट कार्ड के चार्ज से जुड़ा एक लिंक भेजा गया।
लिंक पर क्लिक करते ही उनका ₹1,08,479 रुपया कट गया। और अमेजन से महंगे सामान ऑर्डर कर दिए गए।
पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि ठगी की गई राशि से सामान देवघर में मंगाया गया था। SIT टीम ने देवघर में छापेमारी कर अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अजय ने माना कि वह और उसके साथी मिलकर APK फाइल भेजते थे और लोगों के बैंक डिटेल्स चुराकर ठगी करते थे।
पुलिस को शक है कि इस गिरोह में कुल 7 सदस्य शामिल हैं। बाकी छह की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
रांची साइबर थाना की ये त्वरित कार्रवाई न सिर्फ एक साइबर अपराधी को पकड़ने में कामयाब रही, बल्कि लोगों को एक बड़ा संदेश भी दे गई —
“सोच-समझकर क्लिक करें, वरना एक क्लिक से खाली हो सकता है आपका बैंक बैलेंस!

Leave a Comment