पीएलएफआई का एरिया कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान उर्फ तूफान गिरफ्तार

Core News

Updated on:

ब्यूरो, लोहरदगा।
पीएलएफआई का एरिया कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान जी उर्फ तूफान जी को झारखण्ड पुलिस ने लोहरदगा जिले के कुडु से गिरफ्तार किया है। हालांकि गिरफ्तारी की अधिकारिक पुष्टि अबतक नहीं हुई है। और पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।

झारखंड पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएलएफआई के कुख्यात एरिया कमांडर कृष्णा यादव को गिरफ्तार किया है। कृष्णा यादव लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज थे। उसपर दो लाख का इनाम था।
कृष्णा यादव की यह गिरफ्तारी झारखंड में कानून व्यवस्था बहाल करने की दिशा में एक बड़ी जीत मानी जा रही है। उसकी गिरफ्तारी से पीएलएफआई संगठन को बड़ा झटका लगा है और इससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाने में मदद मिलेगी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कृष्णा यादव अपने भाभी के घर छिपा हुआ था और उसे गिरफ्तार करते समय उसके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

कृष्णा यादव के खिलाफ 29 मामले दर्ज थे :

कृष्णा यादव मूल रूप से रांची का रहने वाला है। और उसके खिलाफ रांची, लोहरदगा, लातेहार और रामगढ़ जैसे जिलों में कुल 29 मामले दर्ज हैं। वह आगजनी, गोलीबारी और हत्या जैसे कई गंभीर अपराधों में शामिल रहा है।

Leave a Comment