गिरिडीह में 2025 की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए कोडरमा पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ाए गए आरोपियों ने प्रश्न पत्र लीक करने के तरीके का खुलासा किया है।
कैसे लीक हुआ प्रश्न पत्र ?
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों ने बताया कि गिरिडीह में प्रश्न पत्र वाहन से उतारने के लिए उन्हें श्रमिक के रूप में काम पर लगाया गया था। इस दौरान उन्होंने सील पैक प्रश्न पत्र को ब्लेड से काटकर निकाला और उसका पीडीएफ बनाकर वायरल कर दिया।
गिरफ्तार आरोपी :
गिरफ्तार आरोपियों में रोहित कुमार, मुकेश कुमार, लालमोहन कुमार, आशु कुमार पाण्डेय, कृष्णा कुमार पाण्डेय और कमलेश कुमार शामिल हैं।
बरामदगी :
पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर 10वीं साइंस का प्रश्न पत्र, कंबल, चटाई और 6 मोबाइल बरामद किए हैं।
पुलिस की कार्रवाई :
पुलिस ने इस मामले में मरकच्चो थाना में मामला दर्ज किया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय भी मामले की लगातार निगरानी कर रहा है और आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहा है।
गौरतलब है कि प्रश्न पत्र लीक की यह घटना शिक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने का एक गंभीर मामला है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बावजूद इसके इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए और भी ठोस कदम उठाने की जरूरत है। सरकार को इसपर कड़ी नजरें रखने की जरूरत है।