ब्यूरो, झारखण्ड।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा सभी धर्म संप्रदाय का सम्मान करती है लेकिन लोभ लालच के बल पर हो रहे धर्मांतरण को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। झारखंड को घुसपैठियों और धर्मांतरण कराने वाली ताकत से बचाना है। उन्होंने कहा कि आज फिर से पीएफआई PFI जैसे संगठन सक्रिय हैं। संथाल परगना को टारगेट किया जा रहा। जबकि उनकी सरकार ने PFI और प्रतिबंध लगाए थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगर घुसपैठियों और अवैध धर्मांतरण के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो बीजेपी चुप नहीं बैठेगी।
रघुवर दास ने कहा कि हम फिट और फाइटिंग भाजपा बनाना है। सदस्यता अभियान में लाखों लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक मजदूर के बेटे को पार्टी ने बहुत कुछ दिया। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो निष्ठावान कार्यकर्ताओं को शिखर तक पहुंचाती है।
कहा कि मुझे मुख्यमंत्री, राज्यपाल बनाया। अब मेरी कोई महत्वाकांक्षा नहीं। एक ही उद्देश्य झारखंड को राष्ट्र विरोधी शक्तियों से बचाना। लोकतंत्र का दूसरा मंत्र है लोकजागरण। हमें झारखंड को घुसपैठियों और धर्मांतरण कराने वाली ताकत से बचाना है।
उन्होंने कहा कि मैं मूलतः संगठन का कार्यकर्ता हूं और संगठन कार्य करने में मुझे खुशी मिलती है। रघुवर दास ने कहा कि भाजपा जनादेश का सम्मान करती है। जनता ने विधानसभा चुनाव में विपक्ष में बैठने का आदेश दिया है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता एम्बेसडर बनकर संगठन और जनता के बीच कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा भाजपा 6 महीने तक राज्य की गठबंधन सरकार को वादे को पूरा करने उसके लिए नीति बनाने का समय देती है। सरकार का रवैया सकारात्मक नहीं रहने पर पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।
एक सवाल के जवाब में रघुवर दास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल पद का बार बार दुरुपयोग किया। धारा 356के माध्यम से लोकतांत्रिक सरकार को भंग करने का पाप किया।संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्यता प्रभारी राकेश प्रसाद, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा मौजूद थे।