स्टेट ब्यूरो, झारखण्ड।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने मिलकर लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र स्थिति गांव से अलकायदा के एक संदिग्ध आतंकी शाहबाज अंसारी पिता खलील अंसारी को गिरफ्तार किया है।
आतंकी शाहबाज अंसारी पर अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट मॉड्यूल से जुड़े होने का गंभीर आरोप लगा हुआ है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने कांड संख्या 301/24 के तहत उनकी गिरफ्तारी की है। सूत्रों के अनुसार आरोपित शाहबाज अंसारी इस मामले में लंबे समय से फरार था। टीम उसे शुक्रवार को रांची कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड में लेकर दिल्ली ले जाएगी। गिरफ्तारी अलकायदा के खिलाफ भारत की लड़ाई में एक बड़ी जीत मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार शाहबाज अंसारी भिवाड़ी में अलकायदा के अन्य आतंकियों के साथ ट्रेनिंग लेने पहुंचा था।
पहले ही झारखण्ड से 11 आतंकी हो चुके हैं गिरफ्तार :
जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने पहले भी झारखंड और राजस्थान से अलकायदा से जुड़े 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। झारखंड एटीएस ने रांची, हजारीबाग, लोहरदगा आदि जगहों पर छापेमारी कर चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था।
आतंकी सरगना बरियातू से हो चुका है गिरफ्तार :
आतंकी मॉड्यूल के सरगना डॉ. इश्तियाक अहमद को रांची के बरियातू से गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि फैजान उर्फ मुन्ना को हजारीबाग से जबकि मोहम्मद रिजवान और मुफ्ती रहमत तुल्ला को रांची के चांहो से गिरफ्तारी दिल्ली स्पेशल टीम अपने साथ ले गई थी। संदेही आतंकी भिवाड़ा में अन्य आतंकियों के साथ काम ट्रेनिंग लेने आया था।
आतंकी गतिविधि पर अहम सवाल :
यह गिरफ्तारी अलकायदा के खिलाफ भारत की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह दर्शाता है कि सुरक्षा एजेंसियां आतंकवाद के खिलाफ लगातार सतर्क हैं और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही हैं।
उठ रहें कई सवाल :
- शाहबाज अंसारी का अलकायदा से कनेक्शन कितना मजबूत है? क्या उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं?
- क्या यह गिरफ्तारी अलकायदा के भारत में सक्रिय होने के संकेत देती है?
- क्या अन्य आतंकी अभी भी फरार हैं?
- क्या इस गिरफ्तारी से आतंकवादी गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेगी?
आगे क्या हो सकता है : - शाहबाज अंसारी के खिलाफ आरोपों की जांच की जाएगी।
- अन्य संदिग्ध आतंकियों की तलाश जारी रहेगी।
- सुरक्षा एजेंसियां आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए और अधिक सतर्क हो जाएंगी।
उधर बताया जा रहा है कि आतंकी घटना संबंधित यह सूचना भारत के लिए एक चेतावनी है कि आतंकवाद अभी भी एक गंभीर खतरा है।