जंगली हाथी ने बुजुर्ग व्यक्ति को फुटबॉल की तरह खेल खेल कर शव को बना दिया गोल
ब्यूरो खूंटी।
दरअसल खूंटी में जंगल के हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों की एक के बाद एक हत्या से ग्रामीण दहशत के माहौल में जीने की मजबूर हैं।
इसी क्रम में कर्रा थाना क्षेत्र के केदली गांव निवासी छुनकू बाखला (75 वर्षीय) को सुबह जंगली हाथी ने चपेट में लेकर फुटबॉल खेलकर शारीर को गोल कर दिया। उसकी आकस्मिक मौत हो गई। पूरा दृश्य देखकर हर कोई हैरान है।
वन विभाग द्वारा एक बार फिर से केदली ग्रामवासियों के बीच टॉर्च, पटाखा व मशाल इत्यादी का वितरण किया गया। साथ ही जंगली क्षेत्र में जाने से बचने और हर तरह की सावधानी बरतने का की गुहार लगाई।
जानकारी के अनुसार मृतक छुनकू बाखला मंगलवार शाम पांच बजे अपने घर मेहमानी के लिए कर्रा-नगड़ी के सिमाना पर जंगल से सटे सौवका गांव से निकला था। जहां सालका गांव से पहले छुनकू बाखला का खलिहान हैं।
मंगलवार शाम को जब घर नहीं लौटा तो परिजनों द्वारा खोजबीन किया जा रहा था। लेकिन कुछ पता नहीं चला तभी बुधवार दोपहर डेढ़ बजे ग्रामीणों ने छुनकू बाखला का क्षित विक्षित शव कर्रा-नगड़ी स्थित सौवका बोडर पर देखा गया। घटना स्थल पर जंगली हाथी के पैर का पंजा भी देखा गया।
घटना कि जानकारी मिलने पर खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा, छाता मुखिया सुखराम मुंडा, वनपाल अमर स्वासी, वनपाल राकेश कुमार, वन रक्षी संबल बड़ाइक, सूरज दास, आशिष कुमार सहित आसपास के गांव वन अध्यक्ष केदली गांव पहुंचे और परिवार ढ़ाढस बंधाया।
वन विभाग द्वारा मृतक छुनकू बाखला के परिजनों को तत्काल बीस हजार रूपया सहयोग राशि दिया गया। और मृतक छुनकू बाखला के छत-विछत को कब्जे में लेकर कर्रा थाना लाया गया।
जिससे बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेजा जाएगा।मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भय का माहौल बना है।